फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्ष की मासूम संग दुष्कर्म

Wed, 09 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
कानून - फोटो : getty images
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक दरिंदे ने छह साल की मासूम बालिका के साथ बलात्कार किया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



महाशिवरात्रि के मौके पर उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित मंदिर पर शिवचर्चा का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें गांव की एक महिला अपने छह वर्षीय बालिका को लेकर पहुंची थी। कुछ समय के बाद वहां एक अज्ञात व्यक्ति आया और बालिका संग खेलने लगा। थोड़ी देर बाद वह उसे कुछ खिलाने के बहाने लेकर सुनसान स्थान पर चला गया। वहां उसने मासूूम संग बलात्कार  किया।

बच्ची की आवाज सुनकर लोग  जबतक मौके पर पहुंचे वह अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। आनन फानन में लोगों ने बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया।महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हुई इस वारदात ने मानवता को तार-तार करने के साथ ही सबको झकझोर कर रख दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी के धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



उधर जिला महिला अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है। इस बाबत उभांव थानाध्यक्ष नन्हें राम सरोज ने बताया कि आरोपी की तलाश का प्रयास जारी है। जल्द ही आरोपी को ढूंढकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें