पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर शनिवार की रात चोरों ने किराना तथा गल्ला दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत कुछ सामानों को चुरा लिया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।
मौके पर पहुच पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है वही पीड़ितों ने थाने को तहरीर दी दिया है। बताया जाता है कि सब्जी मंडी के पास कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी सुदर्शन प्रसाद की गल्ला तथा वार्ड नंबर आठ निवासी शशिकांत गुप्ता की किराना दुकान है। दोनों दुकानदार दुकानों को बंद कर शाम को घर चले गए दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देख अवाक रह गए।
सुदर्शन प्रसाद की गल्ले की दुकान से चोरों ने 30 हजार नगदी के अलावा बैटरी और सोलर लाइट चुरा ले गए थे। वहीं शशिकांत के किराना दुकान से चोरों ने कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया।
उधर, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय दलित बस्ती का ताला तोड़ चोरों ने शनिवार की रात बर्तन सहित खाद्यान्न पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।