फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ पेटी शराब संग दो गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब
विज्ञापन
जनपद में अवैध शराब के कारोबार के तार अरुणाचल प्रदेश तक जुड़े हुए हैं। गुरुवार को सिकंदरपुर पुलिस के हाथ लगे दो तस्करों को तीन सौ पेटी शराब के साथ नवानगर ब्लॉक के समीप पकड़ा तो इसका खुलासा हुआ। तस्कर गोरखपुर से डीसीएम में चोकर की बोरियों के नीचे छिपाकर शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर सिकंदरपुर थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, एसआई कमलाकांत शुक्ला ने हमराहियाें के साथ नवानगर ब्लॉक के समीप वाहन चेकिंग करने लगे। इसी दौरान एक डीसीएम को रोका और चालक से पूछताछ करने लगे। चालक ने वाहन में चोकर लदे होने की बात कही। बताया कि चोकर लेकर वह बलिया बलिया जा रहा है। किसके यहां पहुंचाना है, जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिसकर्मी वाहन को थाने ले आए।

जहां चेकिंग के दौरान 45 बोरी चोकर लदा था। जबकि उसके नीचे अरुणाचल प्रदेश निर्मित तीन सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चालक गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के बेलही चौरी-चौरा निवासी शंभू पुत्र रामवति और खलासी मुंगेरा बाजार निवासी रामाधार पुत्र जयमंगल ने पूछताछ में बताया कि सतहवां ढाला चौरीचौरा गोरखपुर से शराब बलिया ले जाने के लिए कहा गया था। अब पुलिस अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब प्रदेश और जिले में कैसे पहुंचती है, इस पर काम में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें