उभाव थाना क्षेत्र के कुंडेल निवासी सीमेंट व्यावसायी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि शाम तक पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी हुई।
मालूम हो कि उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल ढाला के सीमेंट व्यवसायी रामजन्म जायसवाल से बदमाशों ने 12 दिसंबर को फोन पर दो लाख की रंगदारी मांगी थी और नहीं देेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। जिसके बाद हौसला बुलंद बदमाशों ने पुन: 14 दिसंबर को आठ बार फोन कर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने के लिए धमकाया। इसके बाद व्यवसायी ने पुन: पुलिस को लिखित सूचना दी।
जिसके बाद पुलिस ने गंभीर हुई और सर्विलांस के माध्यम से छानबीन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी और पूछताछ की पुष्टि पुलिस ने कर दी है, लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया गया है। उधर, पुलिस कार्रवाई के बाद भी जहंा व्यापारी का परिवार दहशत में है, वहीं अन्य व्यापारियों में भी अपराधियों का भय है।