फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्लाधार में आग की भेंट चढ़े दो मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की बिश्लाधार पंचायत के डिगेढ़ में दो घर आग से जलकर पूरी तरह राख हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग रविवार सुबह करीब सात बजे लगी। पुश्तैनी घर में घरेलू सामान के अलावा पालतू पशुओं के लिए चारा रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गया। आग से करीब लाखों रुपये का नुकसान माना जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

दो लोगों के दो-दो कमरों के दो मंजिला लकड़ी के पुश्तैनी मकान थे। अचानक आग लगने के बाद ग्रामीण इसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। बिश्नाधार पंचायत के प्रधान रामचंद ने बताया कि आग से जले मकान पिंकू और मंगलचंद के थे। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। उधर, तहसीलदार आनी देवेंद्र नेगी ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए पटवारी को मौके पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें