फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगा युवक ने की खुदकुशी

Sun, 10 Sep 2017 10:21 PM IST
ballia
विज्ञापन
मिश्रनेवरी गांव में घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : ballia
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रनेउरी गांव में रविवार की भोर में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के सदस्य सुबह सो कर उठे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी तीन चार दिन पूर्व परीक्षा देने मायके गई थी। मृतक ने सुसाइड नोट में खुदकुशी का कारण नहीं लिखा है। सिर्फ इतना लिखा है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन


मिश्रनेउरी निवासी आनंद कुमार गुप्ता (25) पुत्र सुरेश गुप्ता ने अपने कमरे में पंखे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसकी शादी मार्च 2017 में बिहार प्रांत के बक्सर जिला के सेमरी थाना क्षेत्र के छोटका राजपुर निवासी रामजी गुप्ता की पुत्री रितु के साथ हुई थी। परिवारजनाें की माने तो घटना से तीन-चार दिन पूर्व मृतक की पत्नी मायके परीक्षा देने गई हुई थी। मृतक युवक भी दो दिन पूर्व ससुराल से आया हुआ था। रात में उसने खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। इसमें उसके परिवार और पत्नी का कोई हाथ नहीं है। नोट के आखिर में उसने पत्नी को आईलवयू भी लिखा है।

 सूचना पाकर मृतक की पत्नी, सास व ससुर मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां व पत्नी समेत परिवार का रोते-रोते बुराहाल था। मृतक के ससुर रामजी गुप्ता का आरोप था कि दामाद की मां ने युवक को फांसी लगाने के लिए विवश कर दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें