फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक में घुसकर लॉकर तोडने का प्रयास

Mon, 12 Dec 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बीच सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ चोरों ने रविवार की रात थाने से महज दस कदम की दूरी पर स्थित स्टेट बैंक के पीछे का ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि लॉकर नहीं तोड़ पाने की वजह से उनके मंसूबों पा पानी फिर गया। घटना की जानकारी सोमवार को दोपहर उस समय हुई जब बाहर गेट का ताला खोलकर गार्ड अंदर सर्वर देखने के लिए गया।
विज्ञापन


उसने तत्काल बैंक मैनेजर को सूचना दी। बैंक मैनेजर ने लिखित शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। मनियर थाने से कुछे दूरी पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर रविवार की रात चोर पीछे से ग्रिल काटकर बैंक में घुसे, जिसके बाद शटर और चैनल का ताला काटकर लाकर रूम तक पहुंचने में सफल हो गए, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी लॉकर नहीं टूट पाया।

सोमवार की दोपहर में गार्ड अजीत चौरसिया जब बैंक का चैनल खोल जब सर्वर देखने गया तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल फोन से बैंक मैनेजर नागेंद्र प्रताप को सूचित किया। सूचना मिलने पर बैंक मैनेजर मौके पर पहुंचे तथा सब कुछ देखा। बैंक मैनेजर ने बताया कि चोरी का प्रयास किया गया है लेकिन लॉकर सुरक्षित है। इस संबंध में उन्होंने थाने में लिखित तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें