खेजुरी थाना क्षेत्र के चवरी निवासी एवं खड़सरा के सपा सेक्टर प्रभारी रमेश यादव ने खेजुरी थाना पुलिस पर सोमवार को थाने पर बुलाकर पीटने का आरोप लगाया है।
इसकी सूचना क्षेत्र में पहुंचते ही सपाई आगबबूला हो उठे और सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए। यहां किसी अधिकारी के न मिलने पर सपाई सिकंदरपुर तहसील पहुंचे, वहां भी क्षेत्राधिकारी नदारद रहे। जिससे इनका गुस्सा सातवें स्थान पर चढ़ गया।
इस दौरान सपाइजनों ने थानाध्यक्ष खेजुरी सारनाथ सिंह और नायब दारोगा सर्वेंश सिंह यादव के निलंबन की मांग किया। मामला बिगड़ता देख क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण मिश्र ने मोबाइल से थानाध्यक्ष खेजुरी को रमेश का मेडिकल कराने का आदेश दिया।
पीड़ित द्वारा नायब दारोगा के विरुद्ध तहरीर दी गया। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि नायब दारोगा ने मोबाइल से फोन कर काम की बात कर थाने बुलाया। जब मैं थाने पहुंचा तो नायब दारोगा ने मुझे अनाप-सनाप बोलते हुए मेरी पिटाई कर दी।