फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार युवक की हत्या

Tue, 08 Dec 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन



आलमपुर गांव निवासी सहजानंद सिंह के यहां तिलकोत्सव था। इसमें शारदानंद सिंह और शिवनारायण सिंह दोनों पहुंचे थे। दोनों के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। वहां मौजूद लोग बीचबचाव का प्रयास कर रहे थे।


इसी बीच एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली शिवनारायण सिंह (35) को लगी। गोली लगते ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक शिवनारायण के घर के लोग मौके पर पहुंचते, गोली मारने वाले भाग चुके थे।
विज्ञापन



खून से लथपथ युवक को लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गड़वार एसओ नीरज कुमार पाठक हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


उधर पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की निर्देश दिया।


मृतक के पिता भगत नारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आलमपुर गांव निवासी शारदानंद सिंह, रिकूं सिंह और चंदन सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रात में ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें