फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के अड्डों पर महिलाओं ने बोला धावा

Mon, 04 Jul 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तिवारी गांव में अवैध शराब के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तिवारी गांव में सोमवार की सुबह अवैध शराब बंद कराने को लेकर ग्राम प्रधान चम्पा देवी के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाओं ने शराब के ठिकानों पर धावा बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने शराब के अड्डे आग के हवाले कर दिया, वहीं चारदीवारी को भी लाठी-डंडे के बल पर गिरा दिया। इसके अलावा महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन



बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तिवारी एवं सहतवार थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के समीप लंबे समय से अवैध शराब बनाने और बेचने का कारोबार चल रहा था। ग्रामीणों ने कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी। बावजूद इसके अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई।

सोमवार की सुबह इससे नाराज दर्जनों महिलाएं हाथों में लाठी-डंडा के साथ ही झाडू लेकर शराब के अड्डे पर पहुंच गईं तथा जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने अड्डे पर 150 पैकेट शराब नष्ट कर  दिया। ग्राम प्रधान चम्पा देवी ने बताया कि पुलिस को कई बार इसे बारे में सूचना दी गई।
विज्ञापन


बावजूद अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन उनकी शिकायतों को नहीं सुन रहा है। अब  महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं करेंगी। क्योंकि अवैध कार्य करने वालों को ही बढ़ावा मिल रहा है।

आरोप लगाया कि क्षेत्र में वर्षों से जमे इलाकाई पुलिस की सांठ-गांठ अवैध शराब कारोबारियों से है। गांव की महिलाएं जब इधर से गुजरतीं हैं तो यहां पर मौजूद शराबी छींटाकशी करते है। लेकिन अब इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इस मौके पर महाजनी देवी, कौशल्या देवी,  फूलन देवी, सहोदरी देवी, मानती, पार्वती सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। बांसडीह सीओ लच्छीराम यादव ने बताया कि तिवारी गांव में कच्ची शराब की भट्ठी पर महिलाओं द्वारा तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस बल को भेजा गया, लेकिन वहां पर पुलिस को शराब बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें