फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, लगाया जाम

Mon, 05 Feb 2018 12:11 AM IST
ballia
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कारो गांव के समीप रविवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से आठ बजे 10 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया और शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझा जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चालक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


कारो गांव निवासी रविकांत वर्मा की 10 वर्षीय पुत्री शगुन वर्मा अपने घर से कोचिंग पढने के लिए चितबड़ागांव साइकिल से जा रही थी। जैसे ही गांव के काली मंदिर के समीप पहुंची कि सफेद बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली ने धक्का मार दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने  ट्रैक्टर-ट्राली को चालक समेत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर-ट्राली को हिरासत में ले लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कारो संपर्क मार्ग पर मृत छात्रा का शव रख जाम कर दिया। सूचना मिलते ही चितबड़ागांव थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, मंत्री के बड़ी भाई कमलेश तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, सदर तहसीलदार मौके पर पहुंच गए, जहां तसीलदार ने सरकार से मिलने वाली सहायता राशि व चालक के विरूद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त किया। मृतका अपने तीन भाई-बहनों में बीच की थी। मृतका से बड़ी प्रगति वर्मा (14) व तीन वर्षीय छोटा भाई अंश है। घटना के दौरान मृतका के माता-पिता मऊ इलाज कराने गए हुए थे। पुत्री की मौत की सूचना मिली कि रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें