फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दूकान से सात लाख का जेवर चोरी

Wed, 07 Sep 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगरा बाजार के भीमपुरा मार्ग स्थित सराफा की दूकान में नकब लगाकर चोरों ने 20 हजार नकद समेत करीब सात लाख के सोने-चांदी का जेवर चुरा ले गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद नगरा बाजार के कारोबारियों में दहशत है। 
विज्ञापन



नगरा निवासी लालजी चौहान की भीमपुरा मार्ग पर सराफा की दूकान है। मंगलवार की रात वह दूकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय मौका पाकर चोर नकब लगाकर दूकान में घुस गए। इसके बाद चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार नकदी के अलावा डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर और चार किग्रा चांदी सहित करीब सात लाख का जेवर चुरा ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह कुछ लोग किसी काम से दूकान के पीछे गए।

तुरंत  इसकी जानकारी बाजार के लोगों ने दूकानदार को दी।  वहां पहुंचकर दूकानदार ने देख तो सारे सामान गायब थे। ग्रामीणों ने सामानों की खोजबीन शुरू की। जेवर तो नहीं मिले लेकिन करीब ढाई किमी. दूर देवढिया और सराय चावट के बीच खाली डिब्बे फेंके मिले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। इस घटना के बाद नगरा बाजार के रहवासियों सहित कारोबारियों में दहशत है। इस बात सीओ रसड़ा श्रीराम ने कहा कि चोरी के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें