रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
नगरा बाजार के भीमपुरा मार्ग स्थित सराफा की दूकान में नकब लगाकर चोरों ने 20 हजार नकद समेत करीब सात लाख के सोने-चांदी का जेवर चुरा ले गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद नगरा बाजार के कारोबारियों में दहशत है।
नगरा निवासी लालजी चौहान की भीमपुरा मार्ग पर सराफा की दूकान है। मंगलवार की रात वह दूकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय मौका पाकर चोर नकब लगाकर दूकान में घुस गए। इसके बाद चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार नकदी के अलावा डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर और चार किग्रा चांदी सहित करीब सात लाख का जेवर चुरा ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह कुछ लोग किसी काम से दूकान के पीछे गए।
तुरंत इसकी जानकारी बाजार के लोगों ने दूकानदार को दी। वहां पहुंचकर दूकानदार ने देख तो सारे सामान गायब थे। ग्रामीणों ने सामानों की खोजबीन शुरू की। जेवर तो नहीं मिले लेकिन करीब ढाई किमी. दूर देवढिया और सराय चावट के बीच खाली डिब्बे फेंके मिले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। इस घटना के बाद नगरा बाजार के रहवासियों सहित कारोबारियों में दहशत है। इस बात सीओ रसड़ा श्रीराम ने कहा कि चोरी के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।