फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियाें ने खत्म की भूख हड़ताल

Mon, 21 Aug 2017 10:41 PM IST
बलिया ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को वीआईपी सुविधा देने तथा डिप्टी जेलर वीपी शर्मा का स्थानांतरण की मांग को लेकर निरुद्ध छात्र नेताओं एवं कैदियों ने देर शाम प्रभारी डीएम के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी।  इससे पहले गोरखपुर परिक्षेत्र के कारागार डीआईजी यादवेंद्र शुक्ल हड़ताली कैदियों से वार्ता करने पहुंचे लेकिन कैदी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
 
छात्रसंघ नेताओं ने डीआईजी को बताया कि डिप्टी जेलर वीपी शर्मा द्वारा बैरक नंबर-सात में छात्रों को रखा गया। जबकि दुष्कर्म मामले के आरोपी सिपाही धरम प्रसाद को नियमो में छूट देकर बैरक नंबर-दो-ए में रखा गया। इस प्रकार छात्रनेताओं के साथ डिप्टी जेलर द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया। जिससे मजबूर होकर  वे भूख हड़ताल पर हैं। छात्रों की मांग थी कि डिप्टी जेलर का  स्थानांतरण किया जाय।
विज्ञापन

ेस्वच्छ जल की व्यवस्था के साथ ही निरूद्ध कैदियों को समुचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाय। बैरकाें में जेनरेटर से पंखा चलाने की व्यवस्था की जाय। सोमवार देर शाम प्रभारी डीएम संतोष कुमार कैदियों से जेल में मिले और कैदियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें निर्णय लिया जाएगा ।
विज्ञापन


जिसके बाद कैदियों ने भूख हड़ताल वापस ले ली। छात्रनेताओं ने बताया कि रविवार के दिन से जेल के सैकड़ाें कैदी हम लोगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर हैं। इस मौके पर विवेक सिंह, सौरभ सिंह, विजयानंद सिंह, ओंकार सिंह, समेत समस्त कैदी मौजूद रहे।  वहीं जेल अधीक्षक प्रंशात मौर्या ने बताया कि निरुद्ध छात्रनेताओं का आरोपी बेबुनियाद हैं। कहा कि छेड़खानी के आरोपी सिपाही को सुरक्षा के मद्देनजर बैरक नंबर-दो-ए में रखा गया था। अगर उसमें नहीं रखा जाता तो निरुद्ध कैदी आरोपी सिपाही के साथ मारपीट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें