मनियर थाने की पुलिस ने गुरुवार को देवरार गांव से चोरी की गई दो बाइकों को बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरी की बाइक से साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक की तलाशी के बाद उसके पास से एक किलो गांजा तथा मास्टर चाबी मिली है। पुलिस ने युवक को संबंधित धाराओं में चलान कर दिया।
मनियर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर देवरार गांव के समीप काली मां के स्थान पर घेराबंदी कर वहां से चोरी की दो बाइक बरामद की। पुलिस के मुताबिक बाइक चोर गुरुवार की सुबह साढे़ पांच बजे अलग-अलग बाइकों से जिला मुख्यालय जा रहे थे।
पुलिस ने जब उन्हें रोका तो वह देखकर अपनी बाइक छोड़ गेहूं की खेत में भागने लगे। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक पकड़ी थाना क्षेत्र के पैंतरा गांव निवासी गुड्डू यादव बताया गया है। युवक के पास से एक किलो गांजा, मास्टर चाबी, बिना नंबर की पल्सर गाड़ी बरामद हुई है।
जबकि युवक का दूसरा साथी मनियर थाना क्षेत्र के चंदायर निवासी बृजेश राजभर हाेंडा साइन छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष नन्हें राम सरोज ने बताया कि पकड़ा गया युवक गुड्डू यादव अपने ननिहाल बहदुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर मामा नंद किशोर यादव के यहां रहकर घटना को अंजाम देता था। पकड़े गए युवकों को संबधित धारा में चालान कर दिया गया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।