फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 पर मुकदमा, नौ गिरफ्तार

Wed, 02 May 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
गांव में रूट मार्च करती पुलिस।
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया कला गांव में मंगलवार की देरशाम परछन के दौरान तालाब के गंदे पानी का छींटा पड़ने पर दो वर्गों में मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों की तहरीर पर लगभग 13 ज्ञात सहित कुल 44 लोगों के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। कई थानों की फोर्स गांव में तैनात है। एसपी ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मंगलवार की देरशाम तालाब के पास धीरेंद्र राजभर के लड़के की बारात की परछावन हो रही थी , जिसमें नहाते वक्त दूसरे वर्ग की महिला पर गंदा पानी का छींटा पड़ गया। जिसको लेकर पहले तू-तू, मैं-मैं हुई, फिर फिर दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर एक साथ नगरा, फेफना, गड़वार, पकड़ी की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
 धीरेंद्र राजभर की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद सहित 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरे समुदाय की तहरीर पर दो नामजद सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज है। इसके बाद दबिश देकर पुलिस ने रात को ही मामले में मुख्य आरोपी बब्लू खां, दिलदार, अरमान, सोनू खां, धन्नी खां, मुन्ना खां, रिंकू खां, मुकद्दर, जमशेद को पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें