फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों की हुई शिनाख्त घर में मचा कोहराम

Sun, 27 Nov 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना अंतर्गत ग्राम साहूडीह फूलवरिया गांव में शनिवार की देरशाम हुई ट्रैक्टर ट्राली और कमांडर जीप की टक्कर में दोनों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई। मरने वालों में एक छोटेलाल और दूसरा श्रीमन था।  देर रात दोनों की मौत की सूचना उनके गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। ा
विज्ञापन



बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हालपुर निवासी छोटेलाल ठाकुर (40) शनिवार की शाम बलिया से कमांडर जीप पकड़ कर वापस अपने घर जा रहा था। इस बीच साहूडीह फूलवरिया गांव के समीप सामने से आ रही टैक्टर से जीप की टक्कर हो गई।  हादसे में छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीप चालक मनियर थाना अंतर्गत  बिजुलीपुर निवासी श्रीमन यादव (38) गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालांकि अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले उसका प्राण पखेरू उड़ चुके थे। उधर हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने में सफल रहा। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के साथ ही अंत्य परीक्षण  के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें