फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘काका’ के पास से मिले मोबाइल नंबर

Sat, 13 Dec 2014 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की हत्या का आरोपी जिला जेल में बंद रमेश सिंह काका की बैरक से कागज पर कई मोबाइल नंबर लिखे मिले। शुक्रवार की रात जिला जेल के औचक निरीक्षण में डीएम और एसपी को ढेरों खामियां मिलीं।
विज्ञापन


एक बंदी गोलू सिंह की बैरक से एक डायरी, बब्लू सिंह की बैरक से बीड़ी, सिगरेट के साथ सब्जी काटने का चाकू भी मिला। इस पर डीएम ने जेलर दीपांकर भारती की जमकर फटकार लगाई।

अधिकारियों ने को सूचना था कि किसी बैरक में मोबाइल फोन हो सकता है। इसकी तलाश में जेल के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। महिला और पुरुष बैरकों को खंगालने के बाद कई आपत्तिजनक सामान जेल से बरामद किए। कुछ बैरक में सब्जी काटने का चाकू, हरी सब्जी, खाना बनाने का सामान आदि पाया गया।
विज्ञापन


 वाराणसी डिप्टी जेलर की तन्हाई बैरक से भी भोजन बनाने के सामान मिले, जिन्हें देख अफसर दंग रह गए। चेकिंग के दौरान कई बैरकों में अफरातफरी मची रही। इस पर डीएम ने जेलर दीपांकर भारती को सख्त चेतावनी दी। कहा कि कानून का कड़ाई से पालन होना चाहिए।

 अफसरों ने तन्हाई बैरक तथा उसके आसपास की बैरकों के निरीक्षण में अधिक समय दिया। रात में अचानक डीएम तथा एसपी के जेल में पहुंचते ही जेल प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया। अंदर घुसते ही किसी बैरक में डीएम तो किसी में एडीएम केपी सिंह पहुंचे।

किसी में सीओ सिटी को चेक करने को कहा। अन्य बैरकाें में एसडीएम बच्चा लाल मौर्य, सीओ सदर पीयूष कुमार सिंह, अंशुमान मिश्रा को गहन चेकिंग करने को कहा गया। सभी अफसर अलग-अलग बैरकों को जांच करने के लिए भेजा गया।

इसमें कई बैरकों में बंदियों के झोले, बैग, विस्तर से लेकर शौचालय और डस्टबिन तक गहनता से जांच की गई। इसमें ताश के पत्ते, सब्जी, टिफिन समेत अन्य सामग्रियों के अलावा कुछ विशेष नहीं मिला। बैरक के बाहरी हिस्से के आसपास भी छानबीन होती रही।      
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें