फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दो पुत्रों संग लगा ली आग एक बच्चे की मौत

Fri, 30 Dec 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के अठगांवा पंचायत के छक्कू टोला गांव में शुक्रवार दोपहर बच्चों के विवाद में दो पुत्र के साथ मां ने खुद पर मिट्टी का तेल उडे़लकर आग लगा ली। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन तब तक एक बच्चा और उसकी मांग गंभीर रूप से झुलस चुके थे जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने मां-बेटे को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात अस्पताल में अंकित की मौत हो गई। बैरिया थाना क्षेत्र के अठगांवा ग्राम पंचायत के छक्कू टोला निवासी शशि चौधरी 2013 में कटान से बेघर हो चुका था। करीब एक वर्ष पहले वह नौकरी करने के लिए दुबई चला गया था।  जबकि उसकी पत्नी कुसुम अपने दो बच्चों अंकित (02) और अभिषेक (04) के साथ बीएसटी बंधे पर शरण लिए हुए है। 


शुक्रवार को अंकित और गोलू पुत्र मुन्ना के बीच खेलने के दौरान विवाद हो गया। इसकी शिकायत अंकित ने अपने मां से की। इस पर अंकित की मां कुसुम तथा गोलू की मां रिंकू देवी में झगड़ा होने लगा। इसके बाद वहीं की एक वृद्धा जानकी देवी ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। लेकिन इससे नाराज कुसुम कुछ देर बाद अपने दोनों बच्चे अंकित और अभिषेक को लेकर बाहर निकल गई और गांव के बाहर झाड़ी के पास जाकर मिट्टी तेल दोनों पुत्रों सहित खुद पर उड़ेल आग लगा लिया।
विज्ञापन


आग की लपटों को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जहां बड़े  पुत्र अभिषेक को बचा लिया, जबकि अंकित और कुसुम करीब 70 फीसदी झुलस चुके थे। साथ ही दोनों को बचाने में जानकी देवी भी झुलस गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। कुसुम तथा अंकित की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां देर रात अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें