फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच-बचाव करने गए वृद्ध की पीटकर हत्या

Sat, 19 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या जमीन के झगड़े को लेकर हुई है।
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर दियारे में पिता-पुत्र के बीच हो रहे झगड़े के बीच-बचाव करने में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की रात की है। वहीं इस मामले में गंभीर रूप से घायल एक का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी मनोहर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात लीलकर निवासी रामजनम व उसके दो पुत्र मनोहर व राजेश दियारे में अवैध शराब के पैसे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। उन लोगों का शोरगुल सुनकर दियारे में मौजूद लीलकर निवासी रेखा बिंद (70) बीच-बचाव करने पहुंच गए।

रामजनम के पुत्रों को यह नागवार लगा और उन्होंने लाठियों से उसकी जमकर धुनाई कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख जब उसी गांव के रामकृष्ण मौके पर पहुंचे तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। तब तक शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए और दोनाें घायलाें को गांव के ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रेखा की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिवार और गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस दौरान मामले को गांव के कुछ लोगों द्वारा दबाने का भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन मृतक के घर की महिलाओं ने उनकी एक नहीं सुनी और पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस घटना के  दूसरे दिन सुबह पहुंची।

पुलिस ने भी पहले समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक के परिवार की महिलाएं कार्रवाई की मांग पर अड़ी रहीं। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई गुरुज के तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी मनोहर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें