फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारकर लूटे 33 हजार रुपये, दहशत

Fri, 30 Jan 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकल सवार युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसके पास से 33 हजार रुपये लूट लिए। लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए।
विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के जमानिया थाने के रिसवा गांव निवासी नरेंद्र प्रताप (27) एक बैंक से जुड़ा है। वह खेजुरी क्षेत्र के खड़सरा में क्रेडिट अधिकारी के पद पर तैनात है। शुक्रवार को दोपहर बाद वह साइकल से रतसर जा रहा था। इसी बीच तीन बदमाशों ने खड़सरा चट्टी से कुछ आगे एक सुनसान इलाके में उसे रोककर चाकू से घायल कर दिया।
 घटना के बाद बदमाश उसके पास से 33 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।
मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थानाध्यक्ष बच्चेलाल ने बताया कि रिसवा निवासी नरेंद्र एक बैंक के माध्यम से सहायता समूहों को ऋण देने का काम करता है। उसके पास से 33 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना मिली है। प्रकरण में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें