जिले में वाहन चोर गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं, जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार की रात टीडी कॉलेज चौराहे पर फर्जी नंबर प्लेट लगी एक स्कार्पियो के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
इन दिनों फर्जी नम्बर प्लेट, प्रेस एवं पुलिस लिखा नेम प्लेट का सहारा लेकर वाहन गिरोह घटना को आसानी से अंजाम दे रहे है। इन वाहनों से तस्कर अवैध शराब, गांजा, हीरोइन जैसे मादक पदार्थो को इधर से उधर आसानी से पहुंचा देते है। उधर, वाहन गिरोह भी बाइक से लेकर चार पहिया वाहन को आसानी से औने-पौने दाम पर बेचे देते है। जिससे इनकी मोटी कमाई हो जाती है।
इसी क्र म में शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के टीडी कालेज पर चेकिंग के दौरान फर्जी नेम प्लेट लगी स्कार्पियों के साथ दो आरोपियों को पकड़ संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपी मनियर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एचएन पाल तथा इसी थाने के रिगवन निवासी व चालक सुमेर कुमार वर्मा है।