दोकटी थाना क्षेत्र के नवानगर ढाले के पास पलटे ट्रैक्टर को सीधा करती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
दोकटी थाना क्षेत्र के नवानगर ढाले के पास शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर ड्राइवर की इंजन के नीचे दबने से मौत हो गई। बिहार प्रांत के नगर पूरा थाना क्षेत्र के फूली मिश्र के डेरा निवासी अनिल यादव (19) दोकटी थाना क्षेत्र के किसी गांव में फसल कटाई के लिए मजदूरों को लेने के लिए ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे।
जैसे ही नवानगर ढाले पर पहुंचे कि एंबुलेन्स को साइड देने व सड़क ख़राब होने के वजह से ट्रैक्टर पलट गई। ड्राइवर इंजन के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर सी ओ बैरिया उमेश कुमार, थानाध्यक्ष बैरिया गगन राज सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर शव का पंचनामा कर अंत्य परिक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ब्यूरो