फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी से धमकी देकर मांगी रंगदारी

Tue, 14 Feb 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बस स्टेशन के निकट निवासी स्वर्ण व्यवसायी गिरीश नारायण वर्मा से मोबाइल पर धमकी देकर पचास हजार रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

उभांव पुलिस को दिए गए तहरीर में गिरीश ने उल्लेख किया है कि बीते रविवार को शाम उनके मोबाइल पर फोन आया।


कॉल करने वाले ने मोबाइल पर धमकी दी कि 50 हज़ार रुपये  दे दो, अन्यथा पूरे परिवार की खैर नहीं है। धमकी से सहमे गिरीश ने पुलिस को तहरीर देकर रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया कि जल्द ही रंगदारी मांगने वाले की खोजबीन कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। व्यवसाई से रंगदारी मागने की घटना से लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहें हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें