फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 02 Jan 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चरवा बरवां गांव निवासी एक छात्रनेता ने सोमवार की सुबह कॉलेज के खंडहरनुमा कार्यालय में दुपट्टे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक श्री बजरंग महाविद्यालय से वर्ष 2015 में छात्रसंघ में अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुका था। पारिवारिक कलह युवक की खुदकुशी की वजह बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के चरवा बरवा गांव निवासी लाल बाबू शर्मा अपने परिवार के साथ दादर चट्टी के समीप रहते हैं। उनका लकड़ी का कारोबार है। सोमवार की सुबह उनके पुत्र अभिषेक शर्मा (21) का कहीं कोई पता नहीं चला रहा था।  इसी दौरान उसका  छोटा भाई उसे खोजते हुए जब श्री बजरंग महाविद्यालय  के पुराने कार्यालय में पास पहुंचा तो देखा कि अभिषेक दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ है।


उसने तुरंत घरवालों को इसकी सूचना दी और आनन-फानन में  परिवार के लोग उसे सीएचसी सिकंदरपुर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना  परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर अस्पताल  पहुंचे चौकी प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने शव को अपने कब्जे  में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें