फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नामजद और सौ अज्ञात पर मुकदमा

Mon, 23 Feb 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के हिता के पुरा स्थित कब्रिस्तान पर चहारदीवारी निर्माण के लिए रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया था।
विज्ञापन


प्रकरण में जिला प्रशासन ने सोमवार को वार्ता के लिए दोनों पक्ष को बुलाया था लेकिन वार्ता विफल रही। बाद में जिला प्रशासन ने कोतवाली में आठ नामजद सहित सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पीएसी की तैनाती की गई है।

शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्षों के कई लोगों को शांतिभंग में भी पाबंद किया गया है। सोमवार को रसड़ा कोतवाली में एसडीएम अनिल कुमार मिश्र, सीओ कृष्णचंद्र सिंह और पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष द्वारिका सिंह के बीच जमीन पैमाइश को लेकर वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद रसड़ा कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार, लेखपाल कामेश्वर यादव, कांस्टेबल लव चौधरी की तहरीर पर धारा 145, 148, 149, 153ए, 335, 353, 427 के तहत आठ सुरेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, अमित जायसवाल, गुलाब जायसवाल, मीतू जायसवाल, दिलीप जायसवाल, आशीष जायसवाल, सरजू और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। तनाव को देखते हुए पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें