फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री के घर पर अराजकतत्वों का धावा

Mon, 18 Dec 2017 10:18 PM IST
ballia
विज्ञापन
गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर गांव में भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह पत्नी सत्यदेव सिंह के घर सोमवार की भोर में अराजक तत्वों ने धावा बोल दिया। रिहायशी मड़हों मे आग लगा दी। जिससे दैनिक उपयोग के हजारों के कीमती सामान के साथ नगदी जलकर राख हो गई। मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भाजपा नेत्री ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि चांद दियर गांव की भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह के घर पर अराजकतत्वों द्वारा आग लगा दिए जाने से  मड़हे में रखा दैनिक उपभोग के सभी सामानों के साथ ही एक रंगीन टीवी, करीब एक लाख रूपये, एक जोड़ा मांगटीका, एक जोड़ा झुमका, अंगूठी, पायल, बर्तन व अनाज जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया।

उर्मिला सिंह ने बैरिया थाना में तहरीर देकर गांव के ही सात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ दो दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। विरोध करने पर उन लोगों ने आग लगाने की धमकी दी थी। इन्हीं लोगों ने रिहायशी मड़हे में आग लगाया है। पीड़िता ने घटना के संबंध में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई             े की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें