फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से 12 महिलाएं झुलसी, एक की मौत

Wed, 06 Jul 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
श‌निवार काो मुरादाबाद में कुछ एेसा ‌रहा माौसम का नजारा - फोटो : राहुल भटनागर (अमर उजाला)
विज्ञापन
गड़वार थाना   क्षेत्र के बुढऊ गांव में बुधवार की शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 12 महिलाएं झुलस गईं, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी महिलाएं एक खेत में धान की रोपाई कर रही थीं, उसी दौरान बिजली की चपेट में आ गईं। झुलसी महिलाओं को देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



बुढ़ऊ गांव निवासी   देवांती देवी (45) पत्नी स्व. गुलाब राम खेत में 11 अन्य महिलाओं के साथ धान की रोपनी कर रही थी। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। महिलाएं खेत में रोपनी कर ही रही थी कि अचानक बिजली कड़की और खेत में गिर गई। सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं।

बिजली की चपेट में आने से हेवाती देवी   (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 महिलाएं झुलस गईं। घटना के बाद आनन फानन में सभी झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। झुलसी महिलाओं में सुनीता (30), प्रीति (18), सीमा (18), तारा देवी (40), हेवांती (38), कलावती (45), मंजू (42), सुगावती (30), अर्चना (15), सोनिया (50), मंजू (35) शामिल हैं। इनमें तारा देवी, हेवांती और सीमा को भर्ती कर लिया गय, जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें