छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में गुरुवार की सुबह सात बजे के करीब अपने मामा के घर बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद लगभग चार घंटे बाद एक युवक के साथ बच्ची मिली। बच्ची के पिता दीपक ने युवक को पुलिस के हवाले कर थाने में उसके खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार सहतवार नगरपंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी महेश प्रसाद के घर त्रयोदशा थी। जिसमें उनके रिश्तेदार हल्दी निवासी दीपक प्रसाद अपनी तीन वर्षीय बच्ची रागिनी के साथ सहतवार आए हुए थे। गुरुवार की सुबह घर के सभी सदस्य काम में व्यस्त थे। रागिनी घर के बाहर खेल रही थी।
सुबह सात बजे के करीब रागिनी अचानक लापता हो गई। घरवाले उसे खोजने लगे तो 11 बजे के करीब घर से लगभग दो किमी दूर स्थित पावर हाउस के पास एक युवक को बच्ची को ले जाते हुए देखा। घरवालों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।