फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Mon, 11 Jul 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की उसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर आपत्तिजनक हालत में वीडियो क्लिप बनाकर अपने दोस्तों में वायरल कर दिया। युवती के भाई ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



 भाई ने पुलिस को सौंपे तहरीर  में उल्लेख किया है कि गांव के एक युवक ने अपने दोस्तों के सहयोग से उसकी बहन को शादी का झांसा देकर आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर युवती के साथ मनमानी करता रहा। युवती ने बार-बार मिल रही धमकी से आजिज आकर उसकी बात मानने से इंकार कर दिया।

इसपर युवक ने उस वीडियो को अपने दोस्तों में वायरल कर दिया। तहरीर में युवती के भाई ने पांच लोगों  को नामजद के रूप से आरोपित किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत  में लेकर  पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें