फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने चौकीदार को जिंदा जलाया

Thu, 12 Mar 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं क्षेत्र और बिहार के बक्सर की सीमा पर हादसे में पांच लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने एक चौकीदार को थाने के कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। बक्सर बाजार में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे आटो रिक्शा से हल्की टक्कर के बाद भागने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक लोगों को रौंदता आगे बढ़ता गया।
विज्ञापन


इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उत्तेजित लोगों ने आगजनी की। औद्योगिक थाने में तोड़फोड़ के बाद एक चौकीदार को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। यहां तोड़फोड़ के दौरान सब-इंसपेक्टर और आठ सिपाही घायल हो गए। तकरीबन दो हजार से ऊपर की आधी रात तक शहर में बवाल करती रही।

लोगों का गुस्सा देख पुलिस आगे नहीं बढ़ सकी। अगले दिन गुरुवार सुबह बक्सर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। बिहार के पुलिस महानिरीक्षक जोन एके  अंबेडकर और डीआईजी शाहाबाद एम रहमान ने औद्योगिक थाने का निरीक्षण किया। थाना इंचार्ज नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार करीब साढ़े सात बजे कटहिया पुल सेंडिगेट की तरफ से बक्सर गोलंबर की ओर आ रहे ट्रक की टक्कर एक आटो रिक्शा से हो गई। इस बीच लोग ट्रक को पकड़ने के लिए दौड़े तो चालक स्पीड तेज कर भागने लगा। उस दौरान ट्रक के सामने जो भी आया, उसे वह रौंदते हुए आगे बढ़ता गया।

इसके बाद बक्सर गोलंबर के पास ट्रक खड़ाकर फरार हो गया। हादसे में औद्योगिक थाना अंतर्गत मझरिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह छोटक (30), धर्मेंद्र  सिंह (35), संजय उपाध्याय (38), टाउन थाना क्षेत्र के सारिकपुर निवासी शहनवाज (32), राजू (22) की मौत हो गई। 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद बक्सर गोलंबर के पास गुस्साए ग्रामीणों ने खड़े ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। फिर चेकपोस्ट को फूंक दिया।

दर्जनों वाहन के शीशे तोड़े, वज्रवाहन को में आग लगा दी। इतने से भी गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा तो भीड़ औद्योगिक थाना पहुंची। वहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। विरोध करने पर भीड़ ने वहां मौजूद औद्योगिक थाने अतवरिया निवासी चौकीदार मदन यादव (50) को कमरे में बंद कर आग लगा दिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना परिसर में खड़ी दजर्नों बाइक को भी आग के हवाले दिया। आग बुझाने जा रही फायर सर्विस की गाड़ी को भी फूंक दिया। यह सिलसिला रात करीब बारह बजे तक चलता रहा और पुलिस जान बचाकर भागती रही। घायलों का इलाज बक्सर जिला अस्पताल में चल रहा है।

सुबह मौके पर बक्सर डीएम डीएम रमन कुमार  और एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी की मानें तो हादसे के बाद जो उपद्रव है, लाल बालू नाम के माफिया के लोगों की कारस्तानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें