फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर-बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। एनएच-31 के दयाछपरा (गजहवा बाबा) के पास मंगलवार रात बाइक व टैंकर के आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने इन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि वाराणसी ले जाते वक्त रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक को बीएचयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इम्ब्राहिमाबाद उपरवार के पूर्व प्रधान विनोद सिंह के गांव में स्थित ईंट भट्टे पर मंगलवार को भट्ठा फुंकाई के उपलक्ष्य में दावत आयोजित थी। इसमें शामिल होने रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी अरुण सिंह (35) पुत्र दीनबंधु सिंह गांव निवासी परशुराम केसरी 56 पुत्र स्व. बच्चा केसरी शामिल होने पहुंचे थे। दावत की समाप्ति के बाद मंगलवार देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। दयाछपरा गजहवा बाबा के पास बलिया की ओर से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क के उत्तर दिशा में 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरे। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के पास मिली मोबाइल परिजनों को सूचना देने के साथ ही इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते वक्त परशुराम केसरी ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद टैंकर चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें