फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसएसओ को पीटकर मोबाइल और नकदी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार की सांय राजस्व वसूली एवं विद्युत चेकिंग करने गई टीम पर दबंगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर एसएसओ के मोबाइल एवं बीस हजार रुपया छीन लिया। विद्युत कर्मियों के तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी। हल्दी थाना के सोनवानी निवासी जाम विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ आनंद कुमार पुत्र सर्वदेव प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अपने लाइनमैन सुमंत शर्मा, बलवंत राजभर, हरिनाथ राजभर, गुड्डू राजभर के साथ गोपालपुर गांव में विद्युत चेकिंग एवं विद्युत वसूली करने गया था। गांव के विनय तिवारी एवं अरविंद तिवारी एलटी लाइन से कटिया लगाकर 2 हार्ष पावर का मोटर से खेत की सिंचाई कर रहे थे। उन लोगों से विद्युत कनेक्शन की रसीद मांगने पर हमलोगों द्वारा कनेक्शन काटने पर हमलोगों के साथ अभद्रता करते हुऐ मारपीट शुरू कर की। मेरा ओपो एफ वन मोबाइल एवं बीस हजार रुपये मेरी जेब से निकालकर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें