बलिया। कोतवाली पुलिस ने कोतवाल शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में बिहार प्रांत के बक्सर जिले के तीन आरोपियों के घर पर डुग्गी पिटवाकर कुुर्की नोटिस चस्पा किया। बता दे कि शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली निवासी पन्ना लाल प्रजापति के घर दो वर्ष पूर्व हुई घटना में बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के सेमरी थाना क्षेत्र के सइयार निवासी इस्लाम नट पुत्र रमाशंकर नट, कृष्ण ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के छप्पनवार निवासी करिया यादव पुत्र भगेलू यादव व इसी थाने के अरियाव निवासी छोटा झुन्नू पुत्र स्व. छांगुर धारा 395, 397 व 412 आईपीसी के तहत आरोपी हैं, जो फरार चले रहे थे।