फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध दारु की खेप पुलिस ने पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। मनियर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खेजुरी मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर पिकप पर धान की भूसी में लादकर बिहार ले जारहे अरुणाचल प्रदेश निर्मित 37 पेटी अंग्रेजी शराब व वाहन स्वामी को पकड लिया। चालक, वाहन स्वामी और शराब तस्कर के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वाहन चालक को चालान कर दिया । थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गश्त में निकले थे । इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सिकंदरपुर की तरफ से पिकप लादकर शराब तस्कर अवैध दारु लेकर बिहार बेचने के लिए जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने खेजुरी मोड़ पर घेराबंदी किया तो पिकप चालक वाहन छोड़कर भागने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया तथा थाने पर लेकर आए। पिकप पर लदे धान की भूसी के अंदर 37 पेटी क्रेजी रोमियो अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब की 1776 शीशी बरामद की, जिसकी कीमत ढाई लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें