फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से गिरकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम/कोपागंज। बाजार से घर लाट रहें बाइक सवार को अनियंत्रित वाहन ने कोपागंज क्षेत्र के जयरामगढ़ गांव के मोढ़ पर धक्का मार दिया। इस हादसे में घायल बाइक सवार को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। मृत रामहरक चौहान (35) कोपागंज क्षेत्र के मुंगमास नवानगर गांव निवासी सुदर्शन चौहान का पुत्र था। गुरुवार को बाइक से मऊ मुख्यालय पर आया था। देर शाम को काम खत्म होने के बाद घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह जयरामगढ गांव के मोढ़ पर पहुंचा तभी एक वाहन ने उसे धक्का मार दी। इससे उसके सिर में काफी चोटें आई। लोगों ने उसके परिजनों को सूचित करने के बाद उसे सदर अस्पताल में ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने युवक का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को मोरचरी में रख घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें