फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 पकड़ाए, 45 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह से चल रहे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में आरपीएफ ने बिना टिकट, महिला कोच में बैठे यात्री, सर्कुलेटिंग एरिया में बेतरतीब बाइक खड़ा करने एवं गंदगी फैलाने वाले 62 लोगों को पकड़ने के साथ ही उनसे 45 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला। इस कार्रवाई से स्टेशन पर हड़कम्प मचा रहा। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह से उस समय अफरा-तफरी का महौल उत्पन्न हो गया। जब आरपीएफ ने प्लेटफार्म सहित सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन खड़ा करने वाले लोगों के विरूद्घ अभियान चलाया। आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रेनों के महिला कोच में बैठे यात्रियों को पकड़ा तथा प्लेटफार्म पर बिना टिकट और गंदगी फैलाने वाले एवं सर्कुलेटिंग एरिया में लोगों को वाहन खड़ा करने के मामले में कुल 62 लोगों को पकड़ा। सभी को प्लेटफार्म पर स्थित कोर्ट कैंप में मौजूद मजिस्ट्रेट टीएन पसवान के समकक्ष पेश किया, जिसमें मजिस्ट्रेट ने सुनवाई करते हुए 45 हजार रुपये का अर्थदंड वसूली कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें