फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को उसी गांव के युवक द्वारा अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने बताया कि बुधवार की शाम लगभग 07 बजे पुत्रीे अपनी भाभी के साथ शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। पुत्रवधु ने घर आकर पूरी जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। बताया कि गुरुवार की सुबह उक्त युवक के परिजनों ने थाना न जाने की धमकी भी दी, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक जितेंद्र रजत के खिलाफ धारा 363,366 तथा 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें