बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर अलाव की चिंगारी से बुधवार की रात में आग लग गई। जिससे एक महिला और गाय झुलस गई जबकि बछड़ा झुलस कर मर गया। अगलगी से हजारों रुपए मूल्य के घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के शेर गांव निवासी मुन्नी लाल वर्मा की पत्नी मंजू देवी (40) बुधवार की रात चारपाई सो रही थी। चारपाई के नीचे गरम रखने के लिए बोरसी में अलाव जलाकर रख दिया था। अलाव के तपिश से चारपाई की बांधी पकड़ लिया और धीरे-धीरे बिस्तर को अपने आगोश में ले लिया। जिसकी जद में आकर महिला भी झुलस गई। इसके अलावा16 हजार रुपये नकदी व हजारों रुपये के गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए।
उधर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी शिवजी बिंद के झोपड़ी में बुधवार की रात अलाव की चिंगारी से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर झोपड़ी व उसमें बंधे बछड़े व गाय को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें बछड़े की मौत हो गई। जबकि गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर घंटों बाद काबू पाया गया।