रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के धनईंपुर गांव के समीप मंगलवार की देर रात्रि दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों को दौड़ाकर ग्रामीणों ने धर दबोचा। इसके बाद दोनों युवकों की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के सिलहटा गांव में तीन दिन पूर्व उदय नरायन यादव की भैंस खोलने का चोरों ने प्रयास किया था। इसके अलावा तीन माह पूर्व राम बचन यादव पूर्व प्रधान का भैंस खोल ले गये थे। ग्रामीणों की मानें तो इन दिनों पशु तस्कर डीसीएम से पूरी तैयारी और लाव लश्कर के साथ चोरी करने आ रहे हैं। इन दिनों क्षेत्र में भैंस खोलने की वारदात दिनोंदिन बढ़ गई है। इसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीण सचेत हो गए है। सिलहटा गांव से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को संदिग्ध दिखने पर युवकों ने बाइक से पीछा कर दो युवकों को धर दबोचा। पूछताछ करने के बाद धुनाई कर 100 नम्बर पुलिस को सूचना देकर सौंप दिया।