फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बुक कराए यात्री ट्रेनों से ले जाए जाते हैं सब्जी भरे बोरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों कुंतल हरी सब्जियां जीआरपी व रेलकर्मियों की मिलीभगत से बिना बुक कराए ही छपरा व बिहार के अन्य शहरों में यात्री गाड़ियों से ले जाया जाता है। इसके चलते जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं रेलवे के राजस्व की भी क्षति होती है।
विज्ञापन

छपरा से रोज शाम को सब्जी व्यवसाय से जुड़े लोग रात को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं और प्रतीक्षालय में ही रुकते हैं। सुबह जब स्टेशन के बाहर मधुबनी बाजार में सब्जी की मंडी लगती है तो यहां के किसानों से सब्जी खरीदकर उसे बोरे में भरकर बिना बुक कराए ही यात्री गाड़ियों में रख कर ले जाते हैं। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की संख्या सैकड़ों में है। छपरा के सब्जी कारोबारी जानकी देवी, असरफी देवी आदि ने बताया बिना बुक कराए सब्जी ले जाने के लिए उन्हें प्रति बोरी के हिसाब से आधा दर्जन रेलवे कर्मियों को सुविधा शुल्क देना पड़ता है। हालांकि सुरेमनपुर में तैनात जीआरपी के सिपाही ने इस तरह की वसूली से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें