नगरा। नगरा-बेल्थरा रोड पर स्थित पड़री गांव के पास गुरुवार को बाइक की टक्कर से घायल हुई छात्रा की शुक्रवार को मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
नगरा थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी यतींद्र सिंह की पुत्री शिखा सिंह (17) ग्यारहवीं की छात्रा थी। वह कोचिंग करने गुरुवार को साइकिल से नगरा आई थी। कोचिंग के बाद वह साइकिल से अपने गांव वापस जा रही थी। जैसे ही वह नगरा-बेल्थरारोड मार्ग के पड़री गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन परिजन घायल छात्रा को लेकर मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चले गए। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई।