फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
वशिुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के खन्दवा चट्टी पर शुक्रवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोरी नहीं कर पाए। दुकानदारों को इसकी जानकारी सुबह हुई , दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। खंदवा चट्टी पर दुकानदार प्रति दिन कि भांति अपनी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। कड़ाके की सर्दी का फायदा उठाकर चोर अनिल गुप्ता के बिसाते की दुकान का ताला तोड़ दिए तथा जितेंद्र वर्मा के आभूषण के दुकान के ताले को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ताला टूट नहीं सका। जागरण की आशंका से चोरों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। बताते चले कि इस चट्टी पर दो सप्ताह पहले एक ही रात में छह दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने नकदी सहित कुछ सामान पर हाथ साफ कर दिया था। अभी पहली चोरी का खुलासा नहीं हो सका, तब तक चोरों ने दुबारा चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें