रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर मठिया गिरी का डेरा पर एक मनबढ़ युवक ने स्कूल की फीस एवं भाड़ा के लिए स्कूल ड्राइवर की जमकर घुनाई कर दी। चालक की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। नगरा थाना के रेकुआ निवासी पप्पू गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया की मैं सेंट मेरिज स्कूल में बस चलाता हूं। प्रतिदिन की तरह राघोपुर मठिया गिरी का डेरा पहुंचा तो वहा उसी गांव निवासी गुड्डू पांडेय बस को रोककर बच्चों को बैठाने लगे। प्रार्थी द्वारा बच्चों की फीस एवं वाहन शुल्क मांगने पर गुड्डू पांडेय भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद वह बस को स्कूल पहुंचाए।