फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार नगदी सहित दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी चंद्रदेव के घर में गुरुवार की रात चोर छत के रास्ते भीतर घुसे। कमरे में रखी अटैची, बक्सा और आलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नगदी सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुराकर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों में चार सोने का कंगन, एक सोने का चेन, एक जोड़ी कर्णफूल, सोने का मांगटीका, पायल आदि शामिल है। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर लोग चोरी गए सामान खोजने लगे। इस दौरान घर से थोड़े दूर पर टूटे हाल में अटैची और बक्सा फेंका मिला। चंद्रदेव ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें