फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। नकाबपोश बदमाशों ने गुरुवार को कोचिंग से लौट रही एक किशोरी को नशीला पदार्थ सूंघाकर अचेत कर दिया। हालांकि गलत पहचान होने पर उसे झाड़ी में फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने अचेतावस्था में किशोरी को झाड़ी में पाया। उसे भीमपुरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे होश आ गया है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के चक हब्सापुर निवासी बृजलाल की पुत्री निशा (15) गुरुवार की शाम इब्राहिमपट्टी स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गयी थी। जब किशोरी घर वापस नहीं आई तो उसके परिजन उसे ढूंढने निकले तो पता चला कि कोचिंग से घर के लिए निकल गयी है। एक घंटे बाद भी कुछ न पता चल पाने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तब थाना प्रभारी सूरज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस ने बगल में झाड़ी में किशोरी को पाया। इस बीच सूचना पाकर रसड़ा सीओ सहित नगरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व परिजनों की मदद से उसे तत्काल भीमपुरा स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद किशोरी को होश आया। किशोरी ने बताया कि जब वह कोचिंग से गांव के पास पहुंची, उसी दौरान पहले से मौजूद चार युवक पास आए। उनमें से एक ने रुमाल मुंह पर फेंक दिया। तभी उसमें से एक ने कहा कि अरे ये वो लड़की नहीं है यह तो दूसरी लड़की है। उसके बाद वह बेहोश हो गई। इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में सीओ रसड़ा केके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे लोग मौके पर पहुंचे व किशोरी को ढूंढ निकाला और चिकित्सा उपलब्ध कराई। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें