फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और डीसीएम की टक्कर दो महिला समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगरा मार्ग स्थित राघोपुर गांव के समीप सवारी से भरा टेंपो की डीसीएम से शनिवार की दोपहर जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। बताया जाता है कि रसड़ा से सवारी भरकर नगरा जा रहे टेंपो को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। टेंपो में सवार नगर के हॉस्पिटल रोड निवासी श्रवण कुमार (38) पुत्र विशुन उत्तर पट्टी निवासी शंभू मौर्य (28) पुत्र विजय शंकर मौर्य उत्तर पट्टी निवासिनी मोती रानी (25) पत्नी विजय प्रताप नगरा थाना के सोनापाली निवासी बृजनाथ शर्मा (50) पुत्र रामचंद्र इसी थाना के तिलकारी निवासी प्रेमलता (25 ) पुत्री लालचंद कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी सूरज राजभर (17) पुत्र टुनटुन राजभर अठिलापुरा निवासी रमेश कनौजिया (50 ) पुत्र रामअवध घायल हो गए। इलाज के दौरान श्रवण कुमार, शंभू मौर्य, प्रेमलता, सूरज राजभर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें