फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने दुकानों में की तोड़फोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बजहा चट्टी पर शनिवार को अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दो दुकानों में तोड़फोड़ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। मालूम हो कि बजहा चट्टी पर सोनू यादव की भूसा की दुकान है। शुक्रवार की रात नशे में धुत एक युवक अनाप-शनाप बोलने लगा। जिसका विरोध आसपास के दुकानदारों ने किया। शनिवार को आधा दर्जन की संख्या में अराजकतत्व चट्टी पर पहुंच दुकानदार के साथ मारपीट के साथ ही तोड़ फोड़ शुरू कर दिया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया कि पकड़े गए आरोपी सुनील गिरी निवासी श्रीपुर एवं टकरसन निवासी विवेक सिंह हैं। जिन्हें संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें