बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में गुरुवार की शाम भेड़ चराने को लेकर दबंगों ने पशुपालकों की जमकर पिटाई कर दी। जिससे बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा निवासी सूर्यदेव पाल(54) और रेवती निवासी राजू पाल (25) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पशुपालक ने बताया कि भेड़ों को खेतों में चरा रहा था। इस बीच कुछ लोग आए और उसे लाठी डंडा से पिटाई कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल कर मामले की छानबीन में जुट गई।