फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस में घुसे अराजक तत्वों ने की छात्र की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार-शाहपुर मार्ग पर बुधवार को दोपहर चार बाइक पर सवार 12 दबंग युवकों ने जा रही स्कूली बस को जबरन रुकवाकर एक छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। बस में अचानक हुए इस वारदात से सवार छात्र सहम गए। दबंगों द्वारा करीब 15 मिनट तक बस में तांडव मचाने के बाद भाग निकले । बुधवार को एक स्कूल बस फरसाटार-शाहपुरा होकर बेल्थरा रोड की ओर आ रही थी कि नहर के पास स्कूल का यूनिफार्म पहन बस को रुकवाया बस रुकते ही चार बाइक पर सवार 12 युवक बस में जबरन घुस गए तथा जमीन ड़सरा ग्राम निवासी छात्र राशिद खान की धुनाई शुरू कर दी। राशिद के चिल्लाने के बाद भी बस में उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। दबंग युवकों की इस दुस्साहसिक वारदात से बस में चीख-पुकार मच गई । राशिद के साथ मारपीट के बाद युवक भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई । मौके पर 100 नंबर पुलिस पहुच मामले की छानबीन शुरु कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें